फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Powercom employees staged a protest by burning an effigy of the Punjab government

Mohali News: पावरकाम कर्मचारियों ने पंजाब सरकार पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Powercom employees staged a protest by burning an effigy of the Punjab government
यह प्रदर्शन पीएसईबी कर्मचारी संयुक्त मंच सहित कई संगठनों ने पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चे के समर्थन में आयोजित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। पंजाब सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ पावरकाम कर्मचारियों ने 28 अगस्त को खरड़ मंडल कार्यालय में अर्थी फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पीएसईबी कर्मचारी संयुक्त मंच सहित कई संगठनों द्वारा पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चे के समर्थन में आयोजित किया गया।



विरोध प्रदर्शन में खरड़ मंडल के विभिन्न उपमंडलों से बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया। तकनीकी सेवा संघ के अध्यक्ष बलविंदर सिंह रडियाला और पेंशन एसोसिएशन के सचिव भूपिंदर सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, महंगाई भत्ता बकाया देने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने जैसे कई वादे किए थे। हालांकि, सरकार बनने के बाद इनमें से कोई भी वादा पूरी तरह से लागू नहीं किया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर दबाव की नीति अपना रही है। कर्मचारी नेताओं के साथ निर्धारित बैठकों में भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में भारी असंतोष है।
विज्ञापन




संघर्ष तेज करने की चेतावनी

कर्मचारी नेताओं ने घोषणा की कि पंजाब भर में कर्मचारी सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ अपने कार्यालयों के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जायज मांगों को तुरंत पूरा नहीं करती है, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। इस अवसर पर शेर सिंह, जरनैल सिंह, मनदीप रत्तू सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed