फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Posters Pasted in Shops in support of Kisan Andolan in Mohali

मोहाली की दुकानों पर लगे पोस्टर, 'अंधभक्तों' के प्रवेश पर रोक, दुकानदार बोले- हम किसानों के साथ

Fri, 08 Jan 2021 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Posters Pasted in Shops in support of Kisan Andolan in Mohali
मोहाली में अपनी दुकान पर पोस्टर लगाते अमरीक सिंह। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं पंजाब के मोहाली में अब दुकानदार अन्नदाताओं के पक्ष में उतर आए हैं। दुकानदारों ने अपने बिजनेस की परवाह किए बगैर दुकानों के बाहर पोस्टर और स्टीकर लगाना शुरू कर दिया है। जिसमें साफ शब्दों में उन्होंने लिखा है कि 'अंधभक्तों' को यहां आने की अनुमति नहीं है। हम अपने किसानों का समर्थन करते हैं। 

विज्ञापन


ये पोस्टर एक दुकान या गांव में नहीं, बल्कि कई नामी स्टोरों पर लगे हैं। इन पर साफ लिखा है कि अंधभक्तों को दुकानों के अंदर आने की आज्ञा नहीं है। हम अपने किसान भाइयों के साथ हैं। भले ही इसके लिए हमें नुकसान ही क्यों न उठाना पड़े।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना है कि भले ही आज हम कहीं भी पहुंच जाएं लेकिन हमारे अंदर भी एक किसान जीता है। इतना ही नहीं कुछ समय पहले जब देश के प्रधानमंत्री ने मन की बात की थी तो किसान यूनियन के न्योते पर मोहाली के दुकानदारों ने एक एलईडी मार्केट में लगाई थी। जब प्रधानमंत्री मन की बात कर रहे थे तब लोग थाली बजाकर मन की बात का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की मदद के लिए खोले सहयोग दान केंद्र
मोहाली के जो लोग किसानों के आंदोलन में शामिल होने दिल्ली नहीं जा सकते। ऐसे लोगों के लिए बाजारों में खास सहयोग दान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर किसान यूनियन से जुड़े लोग और समाजसेवी बैठ रहे हैं। ये लोग नए कृषि कानूनों की खामियां बता रहे हैं। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति अन्नदाताओं की सहायता करना चाहता है तो वहां पर जाकर सहयोग दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed