फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Posters are being put on the pillars of the flyover, beautification is being eclipsed

Mohali News: फ्लाईओवर के पिलरों पर लगाए जा रहे पोस्टर, सौंदर्यीकरण को लग रहा ग्रहण

Sun, 10 Aug 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Posters are being put on the pillars of the flyover, beautification is being eclipsed
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित बड़े फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण को ग्रहण लगाया जा रहा है। लाखों रुपये का बजट बनाकर फ्लाईओवर के नीचे पिलरों पर पेंटिंग बनाकर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, लेकिन इन पिलरों पर पोस्टर चस्पा कर सौंदर्यीकरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। संज्ञान में आने के बाद नगर परिषद कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद और समाज सेवी संस्थाओं ने इस फ्लाईओवर के पिलरों पर खूबसूरत पेंटिंग्स भी बनाई है। बहुत से पिलर पेंटिंग्स की वजह से खूबसूरत दिखने लगे हैं। पेंटिंग्स बनाने में पैसा और मेहनत की गई है, लेकिन इस मेहनत पर कुछ लोगों द्वारा पानी फेरा जा रहा है। इस पिलर पर पोस्टर लगाने वाले पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद बेखौफ पिलरों पर पोस्टर चस्पाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा शहर की सौंदर्यीकरण पर ग्रहण लगाया जा रहा है, इसके बावजूद नगर परिषद और नेशनल हाईवे ऑथाेरिटी की टीम कोई कार्रवाई नहीं कर रही र्है।
विज्ञापन


हमें पता चला है कि फ्लाईओवर के पिलरों पर जो पेंटिंग्स बनाई गई है, उनके ऊपर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। हम नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी से विचार-विमर्श करके उन पोस्टर लगाने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी करेंगे। इसके बाद नियमों के मुताबिक जुर्माना भी किया जाएगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि आज के बाद इन पिलरों पर किसी भी प्रकार का पोस्टर चस्पा कर पेंटिंग्स को खराब ना किया जाए क्योंकि ऐसा करने से शहर की खूबसूरती भी खराब होती है। - प्रोमिला चौधरी, सुपरिटेंडेंट, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed