फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Post mortem of bouncer Manish's body was done, bullet was stuck in his head

Mohali News: बाउंसर मनीष के शव का हुआ पोस्टमार्टम, सिर में फंसी थी गोली

Thu, 09 May 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of bouncer Manish's body was done, bullet was stuck in his head
मोहाली/खरड़। गांव चंदो में 27 वर्षीय बाउंसर मनीष कुमार उर्फ मनी की हत्या के बाद उसके शव का बुधवार को सिविल अस्पताल फेज-6 में सीनियर डॉक्टर संदीप राजू की मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया। मनीष कुमार के सिर में गोली फंसी हुई थी जो पोस्टमार्टम में निकाली गई। डॉक्टरों के मुताबिक सिर में एक ही गोली लगने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया और उसके पैतृक गांव त्यूड़ में उसका अंतिम संस्कार उसके दो बेटों ने किया। वहीं, दूसरी ओर हमलावरों की तलाश में पुलिस ने मंगलवार की रात चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार सप्लेंडर मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि उस पर जाली नंबर प्लेट थी। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।वहीं, हत्या के बाद पुलिस ने कुराली-मुल्लांपुर टोल प्लाजा और ओमेक्स सिटी में सड़क की तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इस मामले को हल करने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और स्पेशल सेल की टीमें काम कर रही हैं। वहीं देर रात बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मनीष कुमार की हत्या की जिम्मेवारी ली है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि मनीष की हत्या कर उन्होंने पांच साल पुरानी दुश्मनी का बदला लिया है। मृतक मनीष कुमार खरड़ के सन्नी एनक्लेव में जिम ट्रेनर भी था। वह मंगलवार सुबह अपने सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर जिम गया था और दोपहर करीब सवा 12 बजे वह सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर जिम से अपने गांव त्यूड़ जा रहा था। जब वह चंदो गांव में पड़ती कच्ची पुलिया के पास पहुंचा तो काले रंग के सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उसके सिर पर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हत्यारे पहले मौके से चले गए थेए लेकिन मनीष जिंदा है या मर गया है यह देखने के लिए वह दोबारा लौटकर आए थे और उसकी लाश देखने के बाद वह वहां से दोबारा फरार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed