फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Politics over water: Low pressure causes distress, but the MLA has no time to address the need for new pumps

पानी पर सियासत : कम दबाव से लोग परेशान, नई मोटरें कैसे लगे विधायक के पास नहीं समय

Sun, 28 Dec 2025 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Politics over water: Low pressure causes distress, but the MLA has no time to address the need for new pumps
मोहाली। फेज-9 इलाके में लंबे समय से चल रही पानी की लो-प्रेशर की समस्या अब राजनीति का अखाड़ा बनती नजर आ रही है। घरों में सुबह-शाम फुल प्रेशर से पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने करीब 24 लाख रुपये की लागत से छह नई मोटरें लगाने की योजना बनाई गई थी। इनमें से तीन मोटरें 23 दिसंबर को निगम ने फेज-9 में बने ट्यूबवेल की टंकी में पहुंच भी गईं, लेकिन अब तक इनका इंस्टालेशन न होने से लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है। कहा जा रहा है कि विधायक के पास समय नहीं होने की वजह से इनका उद्घाटन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षद कमलप्रीत सिंह बन्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तीन आई मोटरों में से सिर्फ एक मोटर ही लगाई गई हैं, वह भी आम आदमी पार्टी से जुड़े एक नेता के कहने पर। बाकी दो मोटरों को लगाने के लिए जब निगम अधिकारियों से कहा गया तो उन्हें ऊपर से यह जवाब मिला कि इस काम की शुरुआत विधायक करवाएंगे। जैसे ही आयोजन की तारीख तय होगी, तभी आगे का काम शुरू होगा। पार्षद बन्नी ने आरोप लगाया कि जनता की बुनियादी जरूरतों को राजनीतिक दिखावे और उद्घाटन तक सीमित कर दिया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन






पानी को लेकर राजनीति से निवासी परेशान
फेज-9 के निवासियों में इसको लेकर भारी रोष है। स्थानीय निवासी रमेश वर्मा, संजीव कुमार, जतिंदर गोयल सहित अन्य लोगों ने बताया कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर खुलेआम राजनीति की जा रही है। सुबह और शाम के समय कम प्रेशर के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पाता, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि जब मोटरें आ चुकी हैं तो उन्हें तुरंत लगाकर सप्लाई बेहतर की जानी चाहिए थी, लेकिन राजनीतिक रस्साकशी के कारण काम रोका जा रहा है। निवासियों ने नगर निगम अधिकारियों और आप विधायक से अपील की है कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और उद्घाटन जैसी औपचारिकताओं को बाद में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन






मोटर का उद्घाटन रोकने जैसी कोई बात नहीं है। पार्षद ने जो आरोप लगाया है वह झूठा और बेबुनियाद है। मुझे इस बारे में नहीं कहा गया है।
- कुलवंत सिंह, विधायक



एक मोटर लगा दी गई है बाकी मोटरे आने वाले दिनों में इंस्टाल कर दी जाएगी। -रविंदर, जेई,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed