{"_id":"570804d54f1c1b8171c81355","slug":"poling-booths-voters-gets-facility-polling-booth-near-home-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" विधानसभा चुनावों में घर के पास मिलेगा बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावों में घर के पास मिलेगा बूथ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में लोगों को घर से ज्यादा दूरी पर मतदान के लिए नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि लोग घर के पास ही वोट डाल पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में पोलिंग बूथों की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया है। इस दौरान 688 की जगह 724 पोलिंग बूथ बनाने की योजना तैयार की गई है।
इसकी पुष्टि जिला निर्वाचन अफसर कम डिप्टी कमिश्नर डीएस मांगट ने की। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशनों की रेशनेलाइजेशन संबंधी जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विभिन्न राजनीतिक दलों के नुमाइंदों व अधिकारियों से मीटिंग की थी।
उन्होंने बताया कि कमीशन की हिदायतों के मुताबिक गांवों में एक बूथ पर 1200 और शहरों में 1400 से अधिक मतदाता अपनी वोट का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। गांवों में एक बिल्डिंग में दो पोलिंग बूथ व शहरों में एक बिल्डिंग में चार पोलिंग बूथ बनाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों की तरफ से पोलिंग स्टेशनों की बेसिक स्तर पर सौ फीसदी वेरिफिकेशन कर ली गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों की फोटो वोटर सूचियों, डुप्लीकेट आई कार्ड लिस्ट, वोटरों की लिस्टें भेजी जा चुकी हैं। बीएलओ को चार अप्रैल से चार मई तक वोटर सूचियों का घर जाकर सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अलग-अलग पार्टियों का एक नुमाइंदा बीएलओ के साथ लेकर सही वोटरों की पहचान करने की अपील की है।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि जो वोटर नए वोट बनाने चाहते हैं, उनकी उम्र एक जनवरी 2016 को 18 साल होनी जरूरी है। नई वोट के लिए फार्म नंबर 6 वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर सात दुरुस्ती करने के लिए फार्म नंबर आठ भरके दिया जा सके। इस मौके पर एडीसी पूनमदीप कौर, एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।