फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police took the person who robbed a car from Sector-20 on remand for three days

Mohali News: सेक्टर-20 से गाड़ी लूटने वाले को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया

Fri, 06 Oct 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police took the person who robbed a car from Sector-20 on remand for three days
पंचकूला। सेक्टर-20 से दिनदहाड़े गाड़ी लूटने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच-26 की टीम पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान मनीष (27) जिला जींद निवासी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पटियाला जेल में चोरी के मामले में बंद था। उन्होंने बताया कि आरोपी पर चोरी और लूट के करीब 21 मामले जींद, पंजाब और पंचकूला में दर्ज हैं। रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथी को गिरफ्तार किया जाएगा। 27 जून को ढकोली निवासी मैथ्यू जॉन अपनी नौकरानी नर्गिस के साथ सेक्टर-20 की मार्केट में एटीएम से पैसे निकालने गया था। वह एटीएम के सामने गाड़ी खड़ी कर पैसा निकालने चला गया। गाड़ी के अंदर शिकायतकर्ता की नौकरानी बैठी थी। जब वे एटीएम से बाहर आए तो दो आरोपी उनके पास आए और गाड़ी की चाबी छीनकर गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गए। गाड़ी में महिला बैठी थी। गाड़ी मालिक को पता था कि उनकी गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। शिकायतकर्ता के परिजन और पुलिस गाड़ी का पीछा करते रहे। कैथल के समीप पुलिस ने लूट की जानकारी मिलने के बाद नाकाबंदी की थी। पुलिस की नाकाबंदी देख लुटेरों ने गाड़ी नाके से पहले ही छोड़कर भाग गए। इसके बाद कैथल पुलिस ने मामले की जानकारी पंचकूला पुलिस को दी थी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर। जांच क्राइम ब्रांच-26 को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed