फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police strict on spitting and not wearing masks in public place

सार्वजनिक स्थान पर थूकने व मास्क न पहनने वालों पर पुलिस की गाज

Tue, 23 Jun 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police strict on spitting and not wearing masks in public place
मोहाली। जिले में कोरोना पर काबू पाने के लिए तय गाइड लाइन तोड़कर लोगों का जीवन खतरे में डालने वालों पर जिला पुलिस सख्ती कर रही है। पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वालों को एक तरफ जहां जागरूक किया जा रहा है। वहीं, चालान भी काटे जा रहे हैं। एक महीने में चालान से पुलिस ने छह लाख 63 हजार 700 रुपये जुटाए हैं। वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। इससे जहां वह खुद भी तंदरुस्त बनेंगे। वहीं, अपने देश को मजबूत बनाने में सहयोगी बनेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक जब से कोरोना महामारी फैली है तब से सेहत विभाग की तरफ से कई गाइड लाइन जारी की गईं हैं। इसके तहत लोगों को घर से निकलते समय मुंह ढक कर रखना जरूरी कर दिया है। इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी मनाई है। वहीं, प्रत्येक जगह सामाजिक दूरी को कायम रखने की हिदायत दी गई है। इसके लिए सरकार की तरफ से प्रत्येक विभाग को चालान करने के लिए बकायदा निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 20 मई से 21 जून तक जिले में 2202 लोगों ने कोरोना गाइड लाइन संबंधी नियम तोड़े हैं। ऐसा करने पर 6,73,700 रुपये जुटाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मास्क न पहनने के लिए 2155 लोगों के चालान किए गए हैं जिससे 6,61,400 रुपये एकत्रित किए गए। जबकि सार्वजनिक स्थान पर थूकने संबंधी चालान कर 4300 रुपये एकत्रित किए गए। सामाजिक दूरी न बनाने के लिए कुल चार लोगों के चालान किए गए। इससे आठ हजार रुपये जुटाए गए।
विज्ञापन

मिशन फतेह वालंटियर सम्मानित
जिला पुलिस ने 80 वालंटियरों को मिशन फतेह की सफलता को यकीनी बनाने के लिए बैज लगाकर सम्मानित किया। यह वालंटियर नाकों व चेकअप प्वाइंटों पर लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed