फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   police stop at barrier, car driver tearing constable uniform

नाके पर रोका तो पुलिस कांस्टेबल की वर्दी फाड़कर पीटा

Mon, 21 Oct 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
police stop at barrier, car driver tearing constable uniform
मोहाली। पुलिस नाके पर एक कार चालक ने कांस्टेबल के साथ मारपीट की। पुलिस ने चंडीगढ़ के धनास के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है। आरोपी ने कांस्टेबल द्वारा उसके वाहन की जांच का विरोध किया था।
विज्ञापन

फेज 11 में एक स्पेशल चेकिंग नाके के दौरान कांस्टेबल हरप्रीत सिंह के साथ एक कार चालक ने मारपीट की। मारपीट का शिकार हुए कांस्टेबल ने शिकायत में कहा कि वह वाहनों की जांच कर रहा था और उसने एक कार को चंडीगढ़ की तरफ से आते देखकर रोका। पुलिस ने दावा किया कि कार में सवार व्यक्ति नशे में था और उसने अपनी कार की चेकिंग पर आपत्ति जताई। साथ ही नशे की जांच के लिए एल्कोमीटर के इस्तेमाल में पुलिस को सहयोग करने से मना कर दिया। जब वह कार की जांच करने की कोशिश कर रहा था, तो उसे शक हुआ कि करनैल सिंह ने कार से दो बैग फेंके और आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसका बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। शिकायतकर्ता कांस्टेबल के मुताबिक कई लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस पार्टी वाहनों की जांच कर रही थी कि इस दौरान आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया। जब कांस्टेबल ने इस पर आपत्ति जताई, तो उसने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ते हुए उसे पीटा। घटना के बारे में आला अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद उसे पीछा करके दबोचकर उसकी मेडिकल जांच भी करवाई।
विज्ञापन

आरोपी को रविवार को ही अदालत में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा
कांस्टेबल हरप्रीत सिंह की शिकायत पर थाना फेज 11 में आईपीसी की धारा 353 व 186 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी करनैल सिंह को गिरफ्तारी के बाद रविवार को ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक धनास का रहने वाला आरोपी करनैल सिंह एक निजी बैंक में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed