फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police remand of two accused of firing extended by one day

Mohali News: फायरिंग करने के दो आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा

Wed, 26 Jun 2024 07:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Police remand of two accused of firing extended by one day
मोहाली। गांव कैलों में बिजली ट्रांसफार्मर को लेकर हुए झगड़े में फायरिंग करने वाले आरोपी जंग बहादुर व उसके भाई परमिंदर सिंह को पिछला रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को दोबारा से मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों का एक दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। जंग बहादुर ने जिस .32 बोर पिस्टल से फायरिंग की थी, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों के खिलाफ सोहाना थाने में इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया था। इस हमले में लखबीर सिंह, उसका भाई सतनाम सिंह व हरविंदर सिंह को गोलियां लगी थीं। लखबीर व सतनाम सिंह की हालत में भी सुधार है। दोनों निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। लखबीर सिंह को लगी गोली उसकी किडनी, छोटी आंत और बड़ी आंत से आरपार हो गई थी। वहीं सतनाम सिंह के फेफड़ों में गोली लगी थी, जबकि हरविंदर सिंह की बाजू में लगी गोली को डॉक्टरों ने निकाल दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जंग बहादुर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चलाई थीं। सूत्रों के अनुसार जंग बहादुर ने मौके पर छह फायर किए थे। घायलों के परिवार का कहना था कि बिजली ट्रांसफार्मर को लेकर लखबीर सिंह का जंग बहादुर से झगड़ा जरूर हुआ था और इस झगड़े में उन दोनों के कपड़े फट गए थे। जिसके बाद जंग बहादुर अपने घर से लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। सूत्रों के अनुसार जंग बहादुर के परिवार का कहना है कि झगड़ा हुआ था, लेकिन जंग बहादुर घर चला गया था। लखबीर सिंह व उसके भाई उसके घर पर हमला करने आए थे। जब वह उनके घर का गेट फांदकर अंदर आने की कोशिश कर रहे थे तब उसने उनके पैरों पर फायरिंग की लेकिन लखबीर सिंह व उसके भाई उस पर गंडासे से वार करने वाले थे, जिस कारण उसने उन पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed