फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police personnel and force will be deployed in the field after being taken out of the offices in Mohali

मोहाली में दफ्तरों से निकालकर पुलिस मुलाजिमों और फोर्स को तैनात किए जाएगा फील्ड में

Wed, 06 Oct 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police personnel and force will be deployed in the field after being taken out of the offices in Mohali
मोहाली। त्योहारों के दिन शुरू होने वाले हैं, ऐसे में हर समय आपात स्थिति में तुरंत पुलिस आपकी मदद के लिए मौजूद रहेगी। इस दिशा में जिला पुुलिस ने काम शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में पुलिस मुलाजिमों और अन्य फोर्स को दफ्तरों या छोटी-मोटी ड्यूटी से हटाकर सीधे फील्ड में लगाया जा रहा है। इसमें अधिकारी से लेकर मुलाजिम तक शामिल रहेंगे। इससे जहां आपराधिक वारदात पर लगाम कसी जाएगी वहीं पुलिस का काम भी बढ़िया तरीके से होगा। जिले के नए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि त्योहार के दिनों में जिले भर में शांति बनी रहे और यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली सिटी पंजाब का एक उभरता शहर है। यहां पर चौबीस घंटे कंपनियों में काम होता है। ऐसे में रात के समय अब युवतियों और महिलाओं को आते जाते समय कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से रात की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों के नंबर भी डिसप्ले किए जाएंगे, ताकि लोग सीधे दिक्कत आने पर संपर्क कर पाएं। एसएसपी ने कहा कि लोगों से अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखते हैं तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें, जिससे पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और लोगों का संपर्क बढ़ाया जाएगा और संवाद कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। इसके अलावा पीजी, किराएदार या नौकर रखने संबंधी रिकॉर्ड जमा करवाने के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। जिससे त्योहार के दिनों में बाजारों में ट्रैफिक जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed