{"_id":"6a500e4bf5080a6c2f0fd075","slug":"police-on-alert-following-a-major-incident-in-chandigarh-mohali-roadblocks-set-up-across-the-district-mohali-news-c-71-1-mli1010-144438-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चंडीगढ़-मोहाली में बड़ी वारदात के बाद पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चल रही नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चंडीगढ़-मोहाली में बड़ी वारदात के बाद पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चल रही नाकाबंदी
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ और मोहाली में हाल की आपराधिक वारदात के बाद जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस ने जिलेभर में विशेष नाकाबंदी अभियान शुरू किया है। प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों सहित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमें 24 घंटे वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच कर रही हैं। बुधवार रात को एसएसपी मोहाली ने स्वयं विभिन्न नाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक वाहन की सतर्कता से जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने और आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि एसएएस नगर पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन पर देने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल में क्षेत्र में हुई गंभीर वारदात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। नाकाबंदी के दौरान कारों, मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों के दस्तावेज की जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। रात के समय गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस नाकों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।