फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police investigated 12 gun houses in Mohali, Zirakpur, Kharar, Derabassi

Mohali News: मोहाली सहित जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी के 12 गन हाउसों की पुलिस ने की जांच

Fri, 27 Feb 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police investigated 12 gun houses in Mohali, Zirakpur, Kharar, Derabassi
मोहाली। पंजाब पुलिस ने वीरवार को जिले के गन हाउसों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। मोहाली सहित जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी के 12 गन हाउसों की जांच की गई। इस दौरान गन हाउसों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई। पुलिस का कहना है कि हथियार केवल उन्हीं लोगों को उपलब्ध कराए जाएं, जिनके पास वैध दस्तावेज और सक्रिय लाइसेंस हैं। चेकिंग के दौरान सामने आया कि कई लोगों ने अपने हथियार लंबे समय से गन हाउस में जमा करवा रखे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि डोप टेस्ट की अनिवार्यता के कारण कुछ लाइसेंस धारकों ने यह कदम उठाया है। दरअसल, डोप टेस्ट में फेल होने पर हथियार का लाइसेंस जारी या नवीनीकृत नहीं किया जाता। ऐसे में कई लोगों ने लाइसेंस रिन्युअल से बचने के लिए हथियार जमा करवा दिए। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सुबह ही अभियान शुरु कर दिया था और हर दस्तावेज की जांच की गई। कई मामलों में लाइसेंस एक्सपायर मिले हैं। ऐसे सभी मामलों का रिकॉर्ड एकत्र किया गया है। संबंधित लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि डोप टेस्ट पास करना अब अनिवार्य है। बिना इसके लाइसेंस न तो जारी होगा और न ही नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस पहले ही राज्यभर में हथियार लाइसेंस को लेकर सख्ती बरत रही है। करीब सात हजार लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। नए लाइसेंस जारी करने के लिए भी कड़े मानक लागू किए गए हैं। डीएसपी स्तर की कमेटी यह सत्यापित करती है कि आवेदक को वास्तव में हथियार की आवश्यकता है या नहीं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अवैध और गैर-जरूरी हथियारों पर नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed