{"_id":"6893b7bd4186a03de3050544","slug":"police-did-patrolling-in-sector-22-market-for-15th-august-mohali-news-c-16-1-pkl1006-784353-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 15 अगस्त के लिए सेक्टर-22 मार्केट में पुलिस ने की पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 15 अगस्त के लिए सेक्टर-22 मार्केट में पुलिस ने की पेट्रोलिंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए ऑपरेशन सेल ने बुधवार शाम सेक्टर-22 मार्केट में पेट्रोलिंग की और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की।
इस दौरान आपरेशन सेल के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बाजार में मौजूद दुकानदारों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी। लोगों को किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।