{"_id":"65de09ee58cd359aad056d4c","slug":"police-busy-in-tracing-the-exact-location-of-the-robbery-that-took-place-near-village-singhpur-mohali-news-c-16-1-pkl1016-363519-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव सिंहपुर के पास हुई लूट की सही लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव सिंहपुर के पास हुई लूट की सही लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस
Tue, 27 Feb 2024 09:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ता को साथ लेकर जांच के लिए गई पुलिस, नहीं मिली सही लोकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। थाना हंडेसरा के तहत आने वाले गांव सिंहपुर के निकट शनिवार शाम को दो बाइक सवार तीन लुटेर कार के आगे के शीशे पर अंडा फेंककर गन प्वाइंट पर कार सवार दंपती से लाखों के गहने व नकदी लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता को साथ लेकर मंगलवार को थाना हंडेसरा जांच के लिए गए, लेकिन अब तक लूट की सही लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। इसलिए पुलिस को मामला संदिग्ध होने का शक है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह के अनुसार जांच चल है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
बता दें कि शनिवार शाम करीब चार बजे शिकायतकर्ता पारस आहूजा व उनकी पत्नी को दो बाइक पर सवार तीन लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए थे। वारदात के तीन दिन बाद पारस आहूजा अपने ससुराल परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कार लेकर हंडेसरा पुलिस थाने गए। वहां से पुलिस को साथ लेकर वारदात की लोकशन ट्रेस करने में जुट गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह के अनुसार दिनभर पुलिस शिकायतकर्ता की ओर से बताई लोकेशन ढूंढने में लगे रहे, लेकिन परंतु अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि जिस लिंक सड़क की लोकेशन सिंहपुर के पास बता रहे हैं वो कहीं दूर है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में कार कहीं और दिख रही है। जहां कार रुकी और उसकी चाबियां फेंकी गईं, वह भी ट्रेस नहीं हो रहा है। जांच बढ़ाने में सही लोकेशन मालूम होना जरूरी है। पुलिस इस बारे जांच में लगी है। उधर, शिकायतकर्ता पारस आहूजा ने बताया कि वे बाद में ही कोई जानकारी दे पाएंगे।