फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police brought shooter Deepak Ranga, the main accused in the attack at the intelligence headquarters of Punjab Police, on production warrant

Mohali News: पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में हमले के मुख्य आरोपी शूटर दीपक रंगा को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Mon, 27 Feb 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police brought shooter Deepak Ranga, the main accused in the attack at the intelligence headquarters of Punjab Police, on production warrant
मोहाली। पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर 9 मई 2022 को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) से हमला करने के मुख्य आरोपी शूटर दीपक रंगा को सोहाना पुलिस रविवार को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। उसे राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने गोरखपुर से गिरफ्तार किया था।सोहना पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दीपक को पहली बार स्थानीय अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में कुल 14 आरोपियों में से 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। उनके बयानोें से आरोपी के बयानों को मिलान किया जाएगा। आरोपी ने घटना के लिए हथियार कहां से लिए थे, इस बात का भी पता लगाया जाएगा इसलिए उन्हें 14 दिन का रिमांड दिया जाए। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद सोहाना पुलिस को 10 दिन का रिमांड दे दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस अब इस मामले में दीपक, गुरपिंदर उर्फ पिंदू और निशान सिंह सहित चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे क्राइम सीन को रिक्रिएट कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर क्राइम सीन क्रिएट करने के दौरान पुलिस टीमों ने उन सभी बिंदुओं और सड़कों का दौरा किया जहां से ये आरोपी गुजरे थे। इसके अलावा पुलिस अब उस व्यक्ति के बारे में अहम सुराग हासिल करने की उम्मीद कर रही है, जिसने कथित तौर पर दीपक और किशोर को आरपीजी हमला शुरू करने से पहले जगह की रेकी करने में मदद की थी। पुलिस को मुख्य आरोपी की रेकी में मदद करने में एक स्थानीय के शामिल होने का संदेह है। वह सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed