फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police becomes 'Bajrangi Bhai Jaan' to reunite four-year-old girl

चार साल की बच्ची को परिजनों से मिलाने के लिए पुलिस बनी ‘बजरंगी भाई जान

Wed, 15 Jan 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police becomes 'Bajrangi Bhai Jaan' to reunite four-year-old girl
मोहाली। शहर की पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर ‘बजरंगी भाई जान’ की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने चार साल की उस बच्ची को उसके परिजनों से मिलवाया, जो बस रोए ही जा रही थी। वह अपने परिजनों के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ थी। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस बलौंगी की गलियों में घूमती रहीं। गुरुद्वारों से एनाउंसमेंट करवाई गई। बलौंगी थाना प्रभारी अमरदीप सिंह ने बताया कि आखिरकार बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक बच्ची मार्केट में लावारिस हालत में मिली। कुछ महिलाएं बच्ची से उसका पता पूछ रही थी। बच्ची से न ही तो बोला जा रहा था और न ही बच्ची को अपना नाम पता था। मां का नाम व घर का पता बताने में भी वह असमर्थ थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह ने बताया को पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। तुरंत अपनी गाड़ी में बच्ची को बैठाकर पूरे इलाके में चक्कर लगवाया। लगभग डेढ़ घंटे तक वे अपनी टीम लेकर इलाके में घूमते रहे। आखिरकार जब वे बलौंगी थाने के क्षेत्र में स्थित एटीएस टावर में बनी हुई एक कॉलोनी में पहुंचे तो वहां पर बिस्कुट, टॉफी चॉकलेट बेचने का काम करने वाली महिला ने तुरंत उस बच्ची को पहचान लिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने गवाहों की हाजिरी में तुरंत बच्ची को उसके मां व बहन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बिछड़ी थी अपनी मां से
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह ने बताया कि छोटी बच्ची ट्विंकल की बड़ी बहन माही गुरुद्वारा दाऊं साहिब में माथा टेकने के लिए गई थी। पीछे से उसकी मां मधु अपनी छोटी ट्विंकल को साथ में लेकर बड़माजरा में रहने वाली अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए घर से निकल पड़ी। रास्ते में उसका हाथ अपनी मां के हाथों से छूट गया। इसके बाद बच्ची रास्ता भटक गई और जोर-जोर से रोने लगी।

पिता का हो चुका है देहांत
परिजनों से पता चला है कि बच्ची के पिता का नाम वरुण लाल है, जिसका कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। वहीं बच्ची की मां मधु भी दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। कॉलोनी में सिर्फ बच्ची अपनी मां व बड़ी बहन के साथ रहती है। उसकी बड़ी बहन माही ही लोगों के घरों में काम कर अपनी मां और छोटी बहन का पालन पोषण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed