फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police beat box to open at Oxford Street parking in Zirakpur; building ready.

जीरकपुर : हाईग्राउंड सड़क का निर्माण अधर में रूका, आवाजाही में दिक्कत से लोग परेशान

Sun, 14 Jun 2026 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police beat box to open at Oxford Street parking in Zirakpur; building ready.
जीरकपुर। पटियाला सड़क से हाई ग्राउंड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य चार माह से अधूरा पड़ा है। 1.80 करोड़ की लागत से होने वाला यह नवीनीकरण मार्च में शुरू हुआ था लेकिन कुछ ही दिनों बाद काम बंद हो गया। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। यह सड़क नाभा और भबात गांव को जोड़ती है। इसके दोनों ओर एक दर्जन से अधिक सोसाइटी और कॉलोनियां स्थित हैं।
विज्ञापन

इनके निवासियों को इसी सड़क से आना-जाना पड़ता है। लंबे समय से खराब सड़क से परेशान लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और नए सिरे से निर्माण का फैसला लिया। इस संबंध में एक रिपोर्ट आलाधिकारियों को सौंपी गई। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद आलाधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें सड़क निर्माण पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने फैसला लेते हुए इसका प्रस्ताव पंजाब सरकार को भेजा। पंजाब सरकार ने नगर परिषद के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन



टेंडर जारी होने के बाद भी काम ठप
पंजाब सरकार की मंजूरी के बाद नगर परिषद ने एक करोड़ अस्सी लाख रुपये के फंडों का टेंडर जारी किया। सड़क निर्माण का काम एक निजी कंपनी को सौंपा गया था। यह काम मार्च महीने में शुरू हुआ था हालांकि कुछ ही दिनों बाद काम बीच में बंद हो गया। यह आज तक दोबारा शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोग परेशान, अधिकारी बेपरवाह

सड़क की खस्ता हालत के कारण वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों को फोन करके शिकायतें दर्ज कराई हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि यदि सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है, तो उसे जल्द पूरा किया जाए। इससे उनकी परेशानियां कम हो सकेंगी।


इस मामले को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को फोन करके अपनी शिकायत तक दर्ज करवाई है। अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
-भूपिंदर कौर, शिअद पार्षद, नगर परिषद
मेरे वार्ड के अधिकतर लोगों की आवाजाही हाई ग्राउंड रोड से है। इस तरफ से हमेशा शिकायत रहती है कि सड़क की हालत हालत खस्ता होने से परेशानियां होती है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण पूरा किया जाए, ताकि लोगों को परेशानियां न हो। -नछतर सिंह, शिअद पार्षद, नगर परिषद



सड़क निर्माण के काम में इस्तेमाल होने वाली लुक की शार्टेज के चलते हाई ग्राउंड सड़क का निर्माण का काम बीच में रुक गया है। पूरे पंजाब के अंदर सड़कों का काम तेजी से शुरू हो गया। डिमांड बढ़ने से अचानक लुक की शाॅर्टेज आ गई। -मेजर सिंह, जेई, जीरकपुर नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed