फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police arrested ransom seeker

मोहाली : नैना देवी के पुजारी समेत यूपी के रसूखदारों से मांगी थी फिरौती, पुलिस ने गिरफ्तार किया शातिर

Fri, 07 May 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police arrested ransom seeker
मोहाली। सीआईए स्टाफ से नैना देवी मंदिर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के पुजारी और पंजाब, हरियाणा व यूपी के रसूखदार लोगों से लाखों रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी शातिर को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मक्खन सिंह निवासी समलाह थाना आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ के रूप में हुई है। इस शातिर ने गैंगस्टर दिलप्रीत बावा के नाम का इस्तेमाल करके स्वर्ण सिंह निवासी गांव मेढ़ा थाना, आनंदपुर साहिब के सरपंच से साढ़े 12 लाख रुपये की फिरौती वसूली थी। शातिर से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपी मक्खन सिंह के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में ऑर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। हालांकि आरोपी पर पहले एनडीपीएस, लड़ाई-झगड़े, चोरी, लूट और डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मक्खन सिंह रसूखदार लोगों को धमकाकर उनसे मोटी फिरौती की रकम वसूलता है। साथ ही इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खानपुर टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी शातिर वहां से गुजर रहा था तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने गैंगस्टर का नाम लेकर सरपंच से पैसे वसूलने की बात कबूल ली। इस मामले में साल-2018 में उस पर थाना कीरतपुर साहिब में केस दर्ज हुआ था। इसी दौरान पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने नैना देवी ट्रस्ट के पुजारी मनीष गौतम से 30 लाख रुपये और जतिंदर सिंह निवासी पूरनपुर जिला पीलीभीत यूपी से एक करोड़ की फिरौती फोन पर धमकी देकर मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी बोला- धमकी के बाद डर के मारे नहीं दी पुलिस को शिकायत
शातिर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नयना देवी मंदिर के पुजारी मनीष गौतम को जांच में शामिल किया। पुजारी ने बताया कि वह मां बगलामुखी माता मंदिर, नजदीक बाईपास कुराली में सेवादार है। वह अकसर यहां आते रहते हैं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने पैसे की मांग कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह काफी डर गए थे। इस कारण उन्होेंने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी।

आरोपी पर पीलीभीत थाने में भी दर्ज हैं केस
इसी तरह जतिंदर सिंह निवासी पूरनपुर पीलीभीत यूपी ने फोन पर बताया कि उनके पास सौ एकड़ का फार्म है। एक निजी स्कूल है। जिसका नाम मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल पीलीभीत रोड रूपनगर है। उससे एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी। उसने इस मामले की पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद मामले में थाना पूरनपुर, जिला पीलभीत यूपी में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed