फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police and Health Department team reached mosque

मस्जिद पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 03 Apr 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police and Health Department team reached mosque
कुुराली। निजामूद्दीन में तबलीगी समागम को लेकर पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने स्थानीय मस्जिद का दौरा करते हुए प्रबंधकों से जानकारी ली।
विज्ञापन

शहर में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की पहचान और जांच कर रही टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. तरलोचन सिंह के नेतृत्व में स्थानीय मस्जिद का दौरा किया। इस टीम में सेहत विभाग के कर्मचारी स्वर्ण सिंह, अमरीक सिंह, अरविन्द्र सिंह और सरबजीत सिंह के अतिरिक्त पुलिस पार्टी शामिल थी। इसी दौरान टीम ने मस्जिद का दौरा करते हुए मस्जिद के मुख्य सेवादार शाहिर मुहम्मद से यहां पिछले दिनों में आए व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
टीम ने विशेष तौर पर निजामूद्दीन के तबलीगी जमात समागम में से आने वालों के बारे में पूछताछ की। शहिर मुहम्मद ने बताया कि कुराली से कोई भी तबलीकी समागम में नहीं गया था। कोरोना वायरस को देखते हुए मस्जिद में कोई भी इक्ट्ठ नहीं किया जा रहा बल्कि वे अकेले ही धार्मिक रस्मे पूरी करते हैं। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने भी मस्जिद का दौरा किया और जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

शहर में विदेश से आए सात लोगों की जांच की
इसके अतिरिक्त सेहत विभाग की टीम ने शहर में अलग-अलग वार्डों का दौरा करते हुए विदेशों से वापस आए 7 विदेशियों की जांच की। इनमें से तीन को पहले ही प्रशासन ने क्वांरटीन में रहने की हिदायत की गई थी। जबकि शेष चार जनवरी और फरवरी महीने में दौरान अलग-अलग देशों से आए हैं। डॉ. गुरबचन सिंह और स्वर्ण सिंह ने बताया कि जांच के बाद सभी एनआरआई तंदरुस्त पाए गए हैं और सभी को एकांतवास में रहने की हिदायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : कुराली मस्जिद के प्रबंधकों से जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारी।
छाया : अजय। फोटो नंबर : एमएचएल-80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed