फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Plot owners fed up with GMADA took out a black flag march in protest against enhancement

Mohali News: इन्हांसमेंट के विरोध में गमाडा से तंग प्लाॅट मालिकों ने निकाला काला झंडा मार्च

Thu, 29 May 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Plot owners fed up with GMADA took out a black flag march in protest against enhancement
मोहाली। सेक्टर-76 से लेकर 80 तक के प्लाॅट अलाटियों की इन्हांसमेंट संघर्ष कमेटी की ओर से बुधवार को गमाडा की नीतियों के खिलाफ काले झंडे लेकर विरोध मार्च निकाला। इसमें उक्त पांचों सेक्टरों के वेलफेयर एसोसिएशनों के सदस्य शामिल हुए। गुरद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना से गमाडा दफ्तर तक निकाले गए मार्च में अलाॅटियों ने नारेबाजी करते हुए और इन्हांसमेंट शुल्क तुरंत रद्द करने की मांग की। दफ्तर के गेट के बाहर मार्च में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए हरजीत सिंह भोलू पार्षद, जरनैल सिंह, कामरेड मेजर सिंह, हरदियाल चंद बडबर ने बताया कि बार-बार संघर्ष कमेटी की बैठक करने के बावजूद गमाडा कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस कारण अलाॅटियों में काफी रोष है। हाल ही में प्रिंसिपल सचिव हाउसिंग गमाडा के साथ बैठक हुई थी, जिसमें सचिव हाउसिंग ने इन्हांसमेंट का मसला जल्द हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर अलॉटियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या हल नहीं होता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

गमाडा की ओर से सेक्टर-76 से 80 तक के प्लॉट मालिकों से 3164 रुपये प्रति वर्ग मीटर के अलाॅटियों को नोटिस भेजे गए हैं। इसके बाद अलाॅटियों की ओर से इसके विरोध किया गया था। गमाडा की ओर से 2001 में जमीन एक्वायर कर 2002 में लोगों को सस्ते दाम पर प्लॉट उपलब्ध करवाने थे। गमाडा ने पांच साल देरी से 2007 में लोगों को यह प्लॉट दिए थे। तब से यह लोग अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए जद्दोजहद कर रहे थे, लेकिन गमाडा ने अचानक उन्हें एक और झटका दे दिया है। गमाडा ने अदालत के फैसले की दलील देकर प्लाॅट मालिकों से 3164 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से पैसे वसूलने का नोटिस लोगों को थमा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed