फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Players of Minerva Academy FC reached the semi-finals

Mohali News: सेमीफाइनल में पहुंचे मिनर्वा अकादमी एफसी के खिलाड़ी

Sat, 05 Aug 2023 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Players of Minerva Academy FC reached the semi-finals
मोहाली। यूथ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले मिनर्वा अकादमी एफसी के खिलाड़ियों से डीसी कांप्लेक्स में डीसी आशिका जैन ने मुलाकात की। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। डीसी ने खिलाड़ियों से कहा कि उनकी उपलब्धि से वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मिनर्वा अकादमी एफसी ने यूथ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गोथिया कप के क्वार्टर फाइनल में भारतीय क्लब ने स्वीडिश क्लब ओनरेड्ज आईके को 10-1 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। क्वार्टर फाइनल में स्वीडिश क्लब ओनरेड्स आईके के खिलाफ मिनर्वा अकादमी को 25 मिनट तक संघर्ष करना पड़ा। रेसन ने 26वें मिनट में और सनाथी ने कुछ सेकंड बाद, डेग नादिया ने 27वें मिनट में गोल किया। फिर थियाम ने भी गोल किया। इस दौरान ओलिवर ने कुछ ही देर बाद स्वीडिश क्लब के लिए अपना पहला गोल किया। भारतीय क्लब ने पहले हाफ की समाप्ति 3-1 के स्कोर के साथ की। मिनर्वा के लिए अजलान शाह ने दूसरे हाफ में और सनाथोई ने 29वें मिनट में दो गोल किए। 31वें मिनट में दानिश ने खाता खोला और 33वें मिनट में अजलान शाह ने टीम के लिए सातवां गोल किया। मिनर्वा की जीत तब सुनिश्चित हो गई जब थियाम ने 40वें मिनट में अपना दोहरा गोल किया। 45वें मिनट में मोहम्मद जैद और 47वें मिनट में रोकेश ने गोल कर स्कोर 10-1 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed