फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Played the role of a general in the fight against Corona in Mohali district by defeating cancer

कैंसर को मात देकर मोहाली जिले में कोरोना से लड़ाई में निभाई एक सेनापति की भूमिका

Fri, 04 Feb 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Played the role of a general in the fight against Corona in Mohali district by defeating cancer
नयागांव। इलाके के डॉ. मनजीत सिंह ने 1985 से 2020 तक करीब 35 साल पंजाब स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। वह पिछले साल पंजाब स्वास्थ्य विभाग से निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अपनी नौकरी के दौरान उन्होंने पंजाब के कई इलाकों में सेवाएं दी हैं। उन्होंने सितंबर 2020 तक मोहाली जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य किया है। उन्होंने खुद ब्लड कैंसर से पीड़ित होते हुए भी अपने इलाज के दौरान डॉक्टरों की ओर से ड्यूटी पर न जाने सलाह के बावजूद अपने काम पर जाते रहे और कोरोना काल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी होते हुए बतौर सेनापति जिले में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

डॉ. मंजीत सिंह को 2002 में ब्लड कैंसर हो गया था। लेकिन इस बीमारी से कमजोर पड़ने के बजाय, उन्होंने इससे मुकाबला किया और साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाया। वह एक महीने के इलाज के बाद ब्लड कैंसर से ठीक हो गए थे। इसके पश्चात 2010 में एक बार फिर उन्हें ब्लड कैंसर ने अपनी चपेट में ले लिया था। ब्लड कैंसर के कारण उनके शरीर में काफी कमजोरी आ गई थी। साथ ही इलाज के दौरान कीमोथैरेपी के कारण भी उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कैंसर को मात देकर और नए जोश के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने लगे। कोरोना काल के दौरान वर्ष 2019 से 2020 तक वह मोहाली जिले में बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यरत थे। उनके सामने अपने कैंसर होने से भी बड़ी चुनौती इस बार मोहाली जिले को कोरोना महामारी से बचाने की थी। इस दौरान भी उन्होंने पूरे जिले में अपनी मेहनत से लोगों को इस बीमारी से बचाया। डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने परमात्मा को ध्यान में रखकर जो जिम्मेदारी मिली थी, वह इमानदारी से निभाई। इसी कारण वह अपनी बीमारी से खुद को और लोगों को कोरोना महामारी से बचा पाए। उन्होंने कहा कि जब मुझे खुद को ब्लड कैंसर होने का पता चला तो मैं घबराया नहीं, बल्कि और ज्यादा जोश के साथ अपने काम में लगा रहा।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दी थी कोरोना काल में ड्यूटी न करने की सलाह
डॉ. मंजीत सिंह का इलाज करने वाले पीजीआई के डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना काल में अपनी ड्यूटी पर न जाने की सलाह दी थी। क्योंकि उनकी खुद की बीमारी से उनके शरीर में कमजोरी आ गई थी। लेकिन डॉक्टरों की सलाह को न मानते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी और पूरे जिले में कोरोना की लड़ाई में एक सेनापति के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed