फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pistol was pulled on a lawyer's way, complaint was lodged with SSP

Mohali News: वकील का रास्ता रोक तानी पिस्टल, एसएसपी को दी शिकायत

Mon, 14 Jul 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pistol was pulled on a lawyer's way, complaint was lodged with SSP
मोहाली। चंडीगढ़ के एडवोकेट उज्ज्वल भसीन का रास्ते में कार रोककर उन पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। एडवोकेट भसीन चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के ट्रेजरार हैं। रविवार सुबह वे किसी काम से मोहाली आए थे। उनका आरोप है कि उन्हें जान से मारने की साजिश थी। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस को ईमेल के माध्यम से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर- 44 निवासी एडवोकेट उज्ज्वल भसीन ने एसएसपी मोहाली को पत्र लिखकर पंजाब नंबर की गाड़ी के मालिक और ड्राइवर की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक वकील होने के नाते उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। इस घटना से उनकी जान को खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की है। उज्ज्वल भसीन ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि वह रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से निकले थे। जब वह मोहाली के सेक्टर-117 टीडीआई में गर्म-धर्म ढाबे के पास पहुंचे तो एक पंजाब नंबर की आई-20 कार अचानक स्लिप रोड से आई और उनकी कार के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। शिकायत के अनुसार उस कार के ड्राइवर ने अपनी खिड़की नीचे कर उन पर पिस्टल तान दी। इसके तुरंत बाद वे सतर्क हो गए और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर मामले दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुझे अभी मामले की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत ई-मेल के माध्यम से आई है तो संबंधित थाने के अधिकारी को इसकी जांच के लिए कहा जाएगा। - हरमनदीप सिंह हंस, एसएसपी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed