{"_id":"689650c9b48b02f31604ce88","slug":"pirmuchhala-terror-of-stray-animals-they-fight-on-the-roads-and-damage-vehicles-mohali-news-c-71-1-mli1010-132170-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरमुच्छला : लावारिस पशुओं का आतंक, सड़कों पर लड़कर वाहनों को पहुंचाते हैं नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरमुच्छला : लावारिस पशुओं का आतंक, सड़कों पर लड़कर वाहनों को पहुंचाते हैं नुकसान
विज्ञापन
जीरकपुर। वैसे तो पूरे शहर में लोग लावारिस पशुओं के आतंक से परेशान हैं, लेकिन अगर बात पीरमुच्छला क्षेत्र की करें तो वहां पर भारी संख्या में लावारिस पशु घूमते देखे जा सकते हैं। इस कारण क्षेत्र में रहने वाले लोग बहुत परेशान हैं। इस क्षेत्र में लावारिस पशुओं के कारण बहुत से वाहन चालक घायल हो चुके हैं। लावारिस पशु बड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं। पीरमुच्छला क्षेत्र के शिवनगर और मिडटाउन से पंचकूला डबल रोड पर पिछले समय में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई गायें और भैंसें भी घायल हो चुकी हैं। क्षेत्र के लोगों द्वारा नगर परिषद जीरकपुर को भी कई बार इस बारे में शिकायत की गई है और नगर काउंसिल की टीम कई बार लावारिस गायों को पकड़कर भी ले जाती है। इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। सभी गोवंश लावारिस नहीं हैं, कुछ लोगों ने इनको पाल रखा है। सुबह-शाम दूध निकाल कर इनको सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं।
लावारिस पशुओं का करें स्थायी समाधान
मैंने करीब डेढ़ वर्ष पहले मिडटाउन पीरमुच्छला से सेक्टर-21 बॉर्डर तक डबल रोड पर सेंटर ग्रिल, साइड ग्रिल और सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ का काम शुरू करवाया था। यह काम ठेकेदार को अलॉट भी हो चुका था, फिर भी ठेकेदार द्वारा यह काम अभी तक भी चालू नहीं करवाया गया है। सेंट्रल और साइड ग्रिल लगने से इस सड़क पर होने वाले हादसों को रोका जा सकता है। मेरा नगर परिषद जीरकपुर के अधिकारियों से अनुरोध है कि कृपया यह काम जल्दी से जल्दी शुरू करवाया जाए और इन लावारिस पशुओं का स्थायी समाधान किया जाए।
-गुरसेवक पूनिया, समाजसेवी, पीरमुच्छला।
पशुओं को गोशाला भेजें
लावारिस पशुओं के कारण पीरमुच्छला क्षेत्र में प्रतिदिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है। नगर परिषद अधिकारियों को जल्द इस तरफ ध्यान देकर लावारिस पशुओं को उठाकर गोशाला भेजा जाना चाहिए। -निर्भय सिंह, निवासी पीरमुच्छला
विज्ञापन
बाजार में भिड़ जाते हैं पशु
क्षेत्र में घूमते लावारिस पशु सड़क पर खड़े होकर वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं। बाजार में कई बार बड़े-बड़े सांड़ आपस में भिड़ जाते हैं। वाहनों के साथ टकराकर नुकसान कर देते हैं। इनका स्थाई समाधान किया जाना चाहिए। -जसबीर सिंह, पीरमुच्छला
कोट्स :::
हमारी टीम प्रतिदिन ट्रैक्टर ट्राली लेकर लावारिस पशुओं को पकड़ने जाती है। एरिया ज्यादा होने के कारण थोड़ी मुश्किल जरूर आ रही है। पीरमुच्छला क्षेत्र में भी टीम भेजकर घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा। - रामगोपाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर।