फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Picked up phones and iPods at a mobile shop, stole the items without paying.

Mohali News: मोबाइल शॉप पर फोन और आई पाॅड्स किया पसंद, पेमेंट दिए बिना सामान ले उड़ा

Fri, 07 Nov 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Picked up phones and iPods at a mobile shop, stole the items without paying.
जीरकपुर। ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। इसमें ठग मोबाइल शॉप पर जाकर 75 हजार रुपये का फोन और एप्पल कंपनी का आई पाॅड्स बुक करवाने के उपरांत ऑनलाइन पेमेंट दिए बिना सामान लेकर भाग गया। इस मामले में हरप्रीत सिंह निवासी दशमेश कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई कर सैम नाम के शख्स पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में आरोपी की फोटो है जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बिग बाजार लाइटों पर उसकी मोबाइलों की दुकान है। उसकी दुकान पर एक सैम नाम का व्यक्ति अपनी कार में आया। उसने उसे फोन दिखाने के लिए कहा। उसे एक साल पुराना सैमसंग एस24 अल्ट्रा पसंद आया। उसकी मौजूदा कीमत 75 हजार रुपये थी। उसने फोन के साथ एप्पल कंपनी के 11 हजार रुपये वाले आई पॉड्स पसंद किए। उसने हरप्रीत सिंह से कहा कि वह थोड़ी देर बाद उसे फोन करेगा तो वह यह मोबाइल और आई पाॅड्स उसके वीआईपी रोड पर बने दफ्तर में भेज देना। वह पेमेंट ऑनलाइन कर देगा। कुछ घंटे बाद उसे सैम का फोन आया और उसने कहा कि वह फोन और आई पॉड्स उसके दफ्तर भेज दे। हरप्रीत ने उसके पास काम करने वाले लड़के वंश नरूला को सामान देकर वीआईपी रोड भेज दिया। वहां पहुंचकर वंश से सैम को फोन कर दफ्तर का एड्रेस मांगा तो सैम ने कहा कि वह सड़क पर उसका इंतजार करे वह उसके पास आ रहा है। सैम वहां आया और वंश से मोबाइल और आई पाॅड्स ले लिया। उसने वंश के मोबाइल पर अपने एटीएम कार्ड की फोटो भेजी और उससे कहा कि वह पेमेंट एटीएम से निकाल ले। इस संबंध में उसकी हरप्रीत से बात हो चुकी है। वंश यह बात सुनकर दुकान पर लौट आया। हरप्रीत ने जब उसे फोन किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed