फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Phase-9 market plunges into darkness as night falls, shopkeepers furious

Mohali News: रात होते ही अंधेरे में डूब जाती है फेज-9 की मार्केट, दुकानदारों में रोष

Fri, 30 May 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Phase-9 market plunges into darkness as night falls, shopkeepers furious
मोहाली। फेज-9 (सेक्टर-63) स्थित मार्केट में स्ट्रीट लाइटें न जलने से दुकानदार और खरीदार परेशान हैं। लाइटें न जलने के कारण रात में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। इससे दुकानदारों में काफी रोष है। दुकानदारों ने इस समस्या के हल के लिए नगर निगम से गुहार लगाई है ताकि मार्केट में रात के समय चोरी की वारदात रुक सके। मार्केट के दुकानदार संदीप सिंह, राजविंदर सिंह, वरिंदर सिंह, मनदीप सिंह, रमनदीप सिंह, सिमरजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, सुरिंदर सिंह, डॉ. ग्रेवाल, अमरीक सिंह ने बताया कि उनकी मार्केट में 122 बूथ, 37 वर्कशॉप और 63 शोरूम हैं। दुकानदारों ने बताया कि दो वर्षों से उनके बाजार में स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण उन्हें रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में दुकानों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। करीब दो वर्ष पूर्व मार्केट के पास सड़क निर्माण के दौरान स्ट्रीट लाइटों की बिजली सप्लाई की तार कट गई थी, इसके बाद यह स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। दो वर्ष बीतने के बाद भी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लाइटों की कमी के कारण रात होते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब जाता है। उन्होंने बताया कि बाजार के पीछे कुछ दूरी पर लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर दी गई है, लेकिन बाजार में लगी स्ट्रीट लाइटें मरम्मत का इंतजार कर रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि वे संबंधित समस्या के समाधान के लिए कई बार निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में मामला ला चुके हैं, लेकिन कोई कोई नहीं हुई है। दुकानदारों का कहना है कि संबंधित विभाग को जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटों को चालू कर देना चाहिए ताकि आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और रात के समय भी बाजार में लाइटें जली रहने से दुकानदारों व खरीददारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed