फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Petition for cancellation of election of brother of health minister

मेयर चुनाव से पहले सेहत मंत्री के भाई का चुनाव रद्द करने के लिए याचिका दायर

Sat, 10 Apr 2021 01:55 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Petition for cancellation of election of brother of health minister
मोहाली। मेयर के चुनाव से पहले निकाय चुनावों में धांधली का आरोप लगाया गया है। यह आरोप वार्ड 10 से चुनाव हार चुके परमजीत सिंह काहलों ने लगाया है। उन्होंने याचिका दायर कर पोलिंग स्टाफ पर सत्ता पक्ष की मदद करने व फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। एसडीएम से वार्ड 10 का चुनाव रद्द कर दोबारा कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

निगम चुनावों में वार्ड 10 से हार का सामना करने वाले उम्मीदवार परमजीत सिंह काहलों ने मोहाली एसडीएम के पास एक चुनावी याचिका दायर की है। इसमें वार्ड 10 के चुनावों के दौरान पोलिंग स्टाफ पर सत्ता पक्ष की मदद करने, फर्जी वोटिंग करवाने व मतदान में धांधली के आरोप लगाए हैं। याचिका में बूथ नंबर 32 के प्रिजाइडिंग ऑफिसर तरलोचन सिंह को भी पार्टी बनाया गया है। वार्ड 10 से सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने परमजीत सिंह काहलों को हराकर चुनाव जीता है। अमरजीत सिद्धू मेयर पद के प्रबल दावेदार हैं। 14 फरवरी को मतदान के दौरान वार्ड 10 के पोलिंग स्टेशन पर काफी हंगामा भी हुआ था। काहलों ने उनके पोलिंग एजेंट को जबरन बाहर निकालने व फर्जी वोटिंग के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी। इसके चलते इस वार्ड के दो बूथों पर 17 फरवरी को पुनर्मतदान करवाया गया था।
विज्ञापन

काहलों ने कहा कि निगम चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष द्वारा नियमों को ताक पर लोकतंत्र को तार तार किया गया है। काहलों का आरोप है कि पोलिंग स्टाफ को प्रभाव में लेकर धांधली की गई। काहलों का आरोप है कि चुनाव के दौरान मृतकों की वोट भी फर्जी तरीके से डाली गई। विदेशों में रहने वाले लोगों की जाली वोट डलवाई गईं। काहलों ने दावा किया कि मोहाली के डीसी की रिपोर्ट में भी धांधली की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed