फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Petition filed for reopening the case against Sunny Enclave MD Bajwa

सन्नी एनक्लेव के एमडी बाजवा के खिलाफ केस री-ओपन करने के लिए याचिका दायर

Thu, 26 Aug 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Petition filed for reopening the case against Sunny Enclave MD Bajwa
मोहाली। अदालत में सल्फास खाकर आत्महत्या करने वाले करम सिंह के बेटे अरविंदर सिंह ने भी इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या की बात कही है। इस मामले में बाजवा डेवलपर्स के एमडी जरनैल सिंह बाजवा सहित 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अरविंद सिंह ने एसएसपी मोहाली को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, खरड़ अदालत में केस को री-ओपन करने के लिए याचिका भी दायर की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, बाजवा डेवलपर्स लि. एवं सन्नी एनक्लेव के मैनेजिंग डायरेक्टर जरनैल सिंह बाजवा पर गांव अभयपुर के रहने वाले करम सिंह ने करोड़ों का भुगतान न करने का आरोप लगाया था। करम सिंह ने इंसाफ न मिलने पर 10 फरवरी 2016 को जस्टिस हरसिमरत सिंह की अदालत में सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। बाजवा ने अपने प्रोजेक्ट के तहत फ्लैट निर्माण के लिए करम सिंह की मशीनरी का इस्तेमाल किया था। अरविंदर सिंह के मुताबिक बाजवा पर साढे 4 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसी दिन धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। जिसकी जांच एसपी फतेहगढ़ साहिब को सौंपी गई। एसपी फतेहगढ़ साहिब ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश करने की सिफारिश की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के चलते अदालत ने 25 मार्च 2021 को केस रद्द कर दिया।
विज्ञापन

अब करम सिंह के बेटे अरविंदर सिंह का आरोप है कि सन्नी एनक्लेव का एमडी जरनैल सिंह बाजवा अपने वादे से मुकर गया है। अरविंदर सिंह ने बताया कि समझौते के तहत एक करोड़ 5 लाख के 7 चेक बाजवा ने उन्हें दिए थे। प्रत्येक चेक 15 लाख का था। 4 चेक आईसीआई बैंक के और 3 चेक कोटक महिंद्रा बैंक के थे। अरविंदर सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया कि बाजवा के दिए सभी चेक बाउंस हो गए। वहीं समझौते के तहत 7 प्लॉट व 2 शोरूम दिए जाने थे। अरविंदर सिंह का कहना है कि यह प्लॉट व शोरूम भी हरीश वर्मा व उसकी पत्नी रेखा वर्मा के नाम करवा दी गई। वर्मा दंपती ने यह संपत्ति आगे बेच दी। अरविंदर सिंह ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए एसएसपी सतिंदर सिंह को शिकायत दी है। इसके साथ ही खरड़ अदालत में केस री-ओपन करने के लिए याचिका भी दायर की है। अरविंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बाजवा तीन बार लिखित समझौता करने के बाद वादे से मुकर गया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें 15 सितंबर तक इंसाफ नहीं मिला तो वह भी अपने पिता की तरह आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा ने बेबुनियाद बताए आरोप
उधर, सन्नीं एलक्लेव के एमडी जरनैल सिंह बाजवा इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि करम सिंह आत्महत्या मामले में उन समेत 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बाजवा का दावा है कि अरविंदर सिंह ने 60 लाख नकद और तीन करोड़ रुपये की कीमत के प्लॉट और शोरूम लेकर समझौता किया था। इसके बाद ही अरविंदर सिंह ने कोर्ट में पेश हो केस वापस लिया था। बाजवा का कहना है कि अरविंदर सिंह उनसे और रुपयों की मांग करते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। आत्महत्या की धमकी भी इसी का हिस्सा है। बाजवा का कहना है कि समझौते के सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed