फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People will face problems due to the height of the drain created for water drainage

पानी की निकासी के लिए बनाया नाला ऊंचा होने से लोगों को होगी दिक्कत

Sun, 23 Feb 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
People will face problems due to the height of the drain created for water drainage
खरड़। नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा खानपुर पुल से लेकर केएफसी तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर के कारण खरड़-कुराली सड़क पर स्थित प्रिंस मार्केट के पीछे बने शिव मंदिर व रिहायशी कालोनी के निवासियों को आने-जाने में परेशानी आ रही है। इस कालोनी के निवासी गुरनाम सिंह, सुरजीत सिंह, करनैल सिंह, अश्वनी कुमार, गुरमेल सिंह, जीता, पाबला आदि ने बताया कि खरड़-कुराली सड़क से कालोनी व शिव मंदिर को एक रास्ता जाता है। इस कालोनी में लगभग 20-30 परिवार रह रहे हैं। इस कालोनी व शिव मंदिर को एक ही रास्ता जाता है जिसे अब नगर काउंसिल खरड़ द्वारा पेवर ब्लाक लगा कर पक्का किया जा रहा है। कालोनी वासियों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए बनाया जा रहा नाला काफी ऊंचा होने के कारण रास्ता बंद हो गया है। इस कारण लोगों को अपने घरों में जाने आने में परेशानी हो रही है। इस नाले के ऊपर से वाहन नहीं निकल सकते हैं। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि इस नाले के दोनों ओर मिट्टी डाल कर इसका लेवल ठीक करवा दें ताकि मंदिर तथा कालोनी में जाने व आने वाले लोगों को राहत मिल सके। कालोनी वासियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि उनका काम नाला बनाना था जिसे उन्होंने बना दिया है, बाकी काम आपका है। लोगों ने खरड़ प्रशासन से मांग की है कि शिव मंदिर तथा कालोनी के रास्ते के आगे बनाए गए नाले के दोनों ओर मिट्टी डाल कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए। इस अवसर पर कई दुकानदार तथा कालोनी निवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed