फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People upset due to non-operation of long distance buses via Ramgarh to Delhi, Hisar

Mohali News: वाया रामगढ़ दिल्ली, हिसार के लिए लंबी दूरी की बसें न चलने से लोग परेशान

Tue, 03 Oct 2023 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
People upset due to non-operation of long distance buses via Ramgarh to Delhi, Hisar
पंचकूल/रामगढ़। वाया रामगढ़, कालका व पंचकूला से अंबाला की ओर जाने वाली बसें रामगढ़ से सिर्फ अंबाला तक ही जाती हैं, जबकि रामगढ़ बस स्टॉप से भारी संख्या में लोगों का हिसार, कैथल, दिल्ली, करनाल, पानीपत, हिसार, यमुनानगर आदि शहरों को आना-जाना लगा रहता है । पंचकूला के सेक्टर-22, 23, 24, 25, 26 सहित रामगढ़ के आसपास भारी संख्या में अन्य जिलों के लोग नौकरी व अन्य व्यवस्थाओं के कारण इन सेक्टर में रहते हैं। उनका अपने क्षेत्र में आना-जाना लगा रहता है। वाया रामगढ़ रोड से कोई भी सीधी बस इन शहरों मे लगी ना होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । हालांकि कस्बा रामगढ़ व आस पास के गांवों व सैक्टर के लोगों द्वारा कई बार विभाग को भी इस समस्या बारे अवगत करवाते रहे हैं । लेकिन मौजूदा समय मे कोई नतीजा नहीं निकला, रामगढ़ एक बहुत बड़ा बस स्टेशन है यहां पर कंई बड़े संस्थान भी हैं जिनमें भारी संख्या में लोग अपने रोजगार के लिए आते हैं इसके अलावा पंचकूला जो की राजधानी के तौर पर देखा जाता है और लोगों का निरंतर अपने कार्यो के लिए आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बस सुविधा न होने से लोग अपने आप को असहाय महसूस करते हैं।और विभाग के द्वारा लोगों की इस समस्या बारे कोइ ध्यान नही है। लोगों की मांग है कि वाया रामगढ़ पंचकूला से वाया रामगढ़, दिल्ली, हिसार के लिए बस सुविधा मुहैया करवाई जाए ।
विज्ञापन


-हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला डिपो के यातायात प्रबंधक व्योम शर्मा ने बताया कि उनके पास इस मार्ग पर दिल्ली की ओर जाने वाली बसों के बारे क्षेत्र से कोई मांग नहीं आई है जब भी मांग आएगी हम बस चलने के लिए कार्रवाई शुरू कर देंगे ।
विज्ञापन


- संजीव कुमार (संजू) ने कहा कि दिल्ली की ओर जाने वाली बसें लगाई जानी चाहिए ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके।

- गुरचरन (बबलू) ने कहा कि दिल्ली, हिसार आदि अन्य शहरों से पंचकूला वाया रामगढ़ बस लगाने से लोगों को यहां तक पहुंचने में कई कई बसें नहीं बदलनी पड़ेगी

- सतपाल (सत्तु) ने कहा कि इस क्षेत्र में हरियाणा के वासी भारी संख्या में रहते हैं जिन्हें अपने परीचितों के पास आना जाना पड़ता है सीधी बसें न होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है यदि दिल्ली सहित हरियाणा के अन्य शहरों के लिए सीधी बस सेवा विभाग द्वारा लगा दी जाती है तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed