फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People should play an active role in tackling the menace of drug addiction: Chief Minister

नशे के खतरे से निपटने के लिए लोग सक्रिय भूमिका निभाएं : मुख्यमंत्री

Fri, 07 Mar 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
People should play an active role in tackling the menace of drug addiction: Chief Minister
मोहाली। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को सिटी सर्विलांस और मैनेजमेंट सिस्टम की शुरूआत की। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदार बनकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा विरोधी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक प्रदेश से इसका पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता। जिससे प्रदेश में से इस बुराई को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। नशे की सप्लाई को तोड़ने, नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने और नशा पीड़ितों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए यह सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध अभियान चलाया गया है। भगवंत सिंह मान ने नशा विरोधी अभियान को पूरा समर्थन देने के लिए लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जनता के सक्रिय सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती। मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे की तस्करी जैसे घिनौने अपराध में शामिल तस्करों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की और कहा कि उनके खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए इस नशा विरोधी मेगा अभियान के तहत ड्रग्स से कमाए गए पैसों से खरीदी गई नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया जा रहा है। नशे के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश से इस बुराई का एक भी अंश बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश में अपनी तरह की अनूठी पहल शुरू की है, जो राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जानें बचाने के लिए समर्पित सड़क सुरक्षा बल है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रशिक्षित 1597 नए भर्ती किए गए जवान, जिनमें लड़कियां भी शामिल हैं, इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं। इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस 144 वाहन प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के बाद सड़क हादसों में होने वाली माैतें 48.10% कम हुईं

पिछले साल फरवरी में इस अभियान की शुरुआत के बाद से राज्य में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 48.10% की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई अन्य राज्यों और यहां तक कि भारत सरकार ने भी राज्य सरकार की इस अनूठी पहल की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कानून व्यवस्था उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास और जनता की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed