फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People remained without electricity for 17 hours

17 घंटे बिना बिजली के रहे लोग

Sat, 09 Apr 2022 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
People remained without electricity for 17 hours
जीरकपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही जीरकपुर में सालों से चल रही बिजली कटौती की परेशानी फिर से खड़ी हो गई है। पावरकॉम के तमाम दावों के विपरीत वीरवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार तड़के 3 बजे तक ढकौली के काफी हिस्से में बिजली बंद रही। ग्रीन सिटी और इसके आसपास के कुछ एरिया में 17 घंटे बिजली बंद रही। कुछ हिस्सों में रात 10 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रीन सिटी के रेजिडेंट राजेश का कहना है कि यही हाल रहा तो आगे और मुश्किल हो सकती है। पावरकॉम को मरम्मत के लिए अगर कटौती करनी भी है तो चार घंटे से ज्यादा की कटौती नहीं होनी चाहिए क्योंकि लोगों के पास इतने लंबे समय के लिए पावर बैकअप का इंतजाम नहीं होता है।
विज्ञापन

वीरवार को ढकौली सब-स्टेशन में मरम्मत को लेकर बिजली कटौती की गई। इससे बलटाना और ढकोली एरिया में दोपहर बाद तक बिजली बंद रही। जीरकपुर क्षेत्र में भी दिन में कई बार बिजली कटौती हुई। लोगों का कहना है कि सर्दियों में मरम्मत का काम करके लोगों को कहा गया था कि गर्मियों में दिक्कत नहीं होगी लेकिन अब भी वही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed