{"_id":"60b152508ebc3e7e3f45b46c","slug":"people-protested-against-the-nagar-council-in-nayagaon-mohali-news-pkl414849875","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव : ड्रेनेज लाइन ब्लॉक होने का मामला गर्माया... लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव : ड्रेनेज लाइन ब्लॉक होने का मामला गर्माया... लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
नयागांव। वार्ड नंबर-6 के मोहलले छोटी करोरां में ड्रेनेज लाइन ब्लॉक होने का मामला शुक्रवार सुबह एक बार फिर गर्मा गया। लोगों ने सुबह फिर से प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि नगर परिषद के अधिकारी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
इस मौके पर नयागांव थाना प्रभारी सुनील कुमार शर्मा मुलाजिमों के साथ पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्या को देखकर नगर परिषद के अधिकारियों से फोन पर बात की। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ब्लॉक लाइन की सफाई का काम शुरू करवाया।
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ड्रेनेज लाइन के मेन हॉल का स्लैब टूट गया था। नगर परिषद के कर्मचारियों ने पुराने स्लैब की जगह नया स्लैब लगा दिया। लेकिन पुराने स्लैब का मलवा पाइप लाइन के अंदर ही छोड़ दिया था। इस बड़ी लापरवाही के कारण पाइपलाइन ब्लॉक हो गई। इलाका निवासी सोहन लाल का कहना है की सरकार कोरोना बीमारी से बचाव के लिए इतने प्रयास कर रही है। लेकिन हमारे मोहल्ले में कोरोना से ज्यादा हमें दूसरी बीमारियां होने का खतरा है, क्योंकि हमारे पास जो पीने का पानी आ रहा है वह गंदा है। इसके अलावा गंदगी लोगों के घरों तक पहुंच गई है। हालांकि इससे पहले वीरवार की पूरी रात लोगों ने उक्त एरिया की सड़क जाम रखी थी।
विज्ञापन
मौके का मुआयना किया था, समस्या दूर होगी
मैंने खुद अधिकारियों के साथ जाकर मौके का मुआयना किया। कुछ ब्लॉकेज लाइन खोल दी गई है और आने वाले कुछ दिनों में इस समस्या का पूर्ण रूप से समाधान किया जाएगा।
- जगजीत सिंह शाही, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नयागांव
लाइन में लीकेज की दिक्कत
पीने के गंदे पानी की समस्या की शिकायत मिलने का बाद मौके का मुआयना किया था। कहीं से पीने के पानी की लाइन मे कही लीकेज है । लाइन की सफाई के बाद ही लीकेज को ठीक कर पाएंगे।
- राजिंदर सचदे, एसडीओ वाटर सप्लाई विभाग