फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People, Old Student Association and many social service organizations came forward to protest against giving government college land to Medical College

सरकारी कॉलेज की जमीन मेडिकल कॉलेज को देने के विरोध में उतरे लोग, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन और कई समाज सेवी संस्थाएं आईं आगे

Sun, 06 Jun 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
People, Old Student Association and many social service organizations came forward to protest against giving government college land to Medical College
मोहाली। फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज की जमीन मेडिकल कॉलेज को देने का मामला तूल पकड़ गया है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन और समाज सेवी संस्थाएं इसके विरोध में आ गई हैं। उन्होंने कहा है कि इस कॉलेज में कई इलाकों के बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन इस तरह मेडिकल कॉलेज को जमीन देना गलत है। आने वाले समय में इसके विरोध में कड़ा संघर्ष किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो वह मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट भी जाएंगे और किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देने दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज को सरकारी कॉलेज की तीन एकड़ जमीन पर देने का फैसला हो चुका है। जमीन का ट्रांसफर करने संबंधी फैसला तक हो चुका है। वहीं इस फैसले के विरोध में आई ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन और समाज सेवी संस्था की ओर से शनिवार को सरकारी कॉलेज पहुंच कर मीटिंग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज सेवी संस्था पंजाब अगेंस्ट क्रप्शन के प्रधान सतनाम सिंह दाऊ ने बताया कि वे पिछले एक महीने से जानकारी जुटा रहे थे। इसके साथ ही ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन हमारे साथ खड़ी है, ताकि हम अपने इस कॉलेज को बचा सकें। सतनाम दाऊं ने बताया कि कॉलेज के खेल मैदान में से तीन एकड़ का हिस्सा मेडिकल कॉलेज के नए डिपार्टमेंट को देने का तेजी से काम किया जा रहा है। जिसके लिए मोहाली प्रशासन के अधिकारियों पर पंजाब सरकार के मंत्रियों का दबाव है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की और से डेंटल, आयुर्वेेदिक और अन्य डिपार्टमेंट शुरू करने के लिए ओर जमीन की जरूरत है। जिसके लिए मोहाली के सरकारी कॉलेज के खेल मैदान का तीन एकड़ हिस्सा कॉलेज से छीन लिया जाएगा है। इस मौके पर डॉ. आरपी सिंह, नरेश कुमार, नरिंदर कुमार, करमजीत कौर, संजीव कुमार, नछत्तर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed