फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Kharar took advantage of government services

Mohali News: खरड़ के लोगों ने सरकारी सेवाओं का उठाया लाभ आप की सरकार, आप के द्वार स्कीम के तहत गांवों में लगाए कैंप

Thu, 15 Feb 2024 08:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
People of Kharar took advantage of government services
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। पंजाब सरकार की आप की सरकार आप के द्वारा स्कीम के तहत सब डिवीजन खरड़ के गांव धड़ाक कलां, माछीपुर, फतेहपुर खेड़ी, धड़ाक खुर्द, दबाली तथा सिल्ल कपड़ा में वीरवार को कैंप लगाए गए। इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। इन कैंपो का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के पास ही तथा एक छत के नीचे सरकारी सेवाओं का लाभ देना और उनकी समस्याओं का हल यकीनी बनाना है।

एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह ने बताया कि विशेष कैंपों में अब तक जितने भी लोगों ने सेवाएं हासिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए, उनमें से बड़ी संख्या में प्रार्थना पत्रों का निपटारा करते हुए नागरिकों को अलग अलग सेवाओं का मौके पर लाभ मिल चुका है और बाकी नागरिकों को भी जरूरी सेवाएं जल्द मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निपटारे को यकीनी बनाया जा रहा है। कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके घरों के पास एक ही छत के नीचे सभी सेवाओं को उपलब्ध करवाना है। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनना और उनका मौके पर हल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed