{"_id":"65ce20a29e863eb60c03049b","slug":"people-of-kharar-took-advantage-of-government-services-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111594-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ के लोगों ने सरकारी सेवाओं का उठाया लाभ\nआप की सरकार, आप के द्वार स्कीम के तहत गांवों में लगाए कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ के लोगों ने सरकारी सेवाओं का उठाया लाभ आप की सरकार, आप के द्वार स्कीम के तहत गांवों में लगाए कैंप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। पंजाब सरकार की आप की सरकार आप के द्वारा स्कीम के तहत सब डिवीजन खरड़ के गांव धड़ाक कलां, माछीपुर, फतेहपुर खेड़ी, धड़ाक खुर्द, दबाली तथा सिल्ल कपड़ा में वीरवार को कैंप लगाए गए। इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। इन कैंपो का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के पास ही तथा एक छत के नीचे सरकारी सेवाओं का लाभ देना और उनकी समस्याओं का हल यकीनी बनाना है।
एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह ने बताया कि विशेष कैंपों में अब तक जितने भी लोगों ने सेवाएं हासिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए, उनमें से बड़ी संख्या में प्रार्थना पत्रों का निपटारा करते हुए नागरिकों को अलग अलग सेवाओं का मौके पर लाभ मिल चुका है और बाकी नागरिकों को भी जरूरी सेवाएं जल्द मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निपटारे को यकीनी बनाया जा रहा है। कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके घरों के पास एक ही छत के नीचे सभी सेवाओं को उपलब्ध करवाना है। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनना और उनका मौके पर हल करना है।