{"_id":"61a53b269d2ebb00397d5096","slug":"people-heard-the-problems-of-cm-channi-s-son-who-reached-purab-apartments-mohali-news-pkl4345400104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरब अपार्टमेंट्स में पहुंचे सीएम चन्नी के बेटे को लोगों ने सुनाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरब अपार्टमेंट्स में पहुंचे सीएम चन्नी के बेटे को लोगों ने सुनाई समस्याएं
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट्स के निवासियों को काफी समय से आ रहीं समस्याएं अब दूर होने की उम्मीद जगी है। इतना ही नहीं अब अपार्टमेंट्स में सुरक्षा पहरा भी मजबूत होने के आसार हुए हैं। दरअसल सोमवार को मुख्यमंत्री चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह यहां पर अपनी ससुराल में मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान जब यहां के निवासियों को इसकी जानकारी मिली तो वह अपनी समस्याएं लेकर उनसे मिलने पहुंच गए। इसके बाद सोसायटी के परिसार में ही एक साधारण समागम के दौरान उन्होंने यहां के निवासियों की समस्याएं सुनीं और उनका जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गमाडा, पुलिस और प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। करीब दो घंटे चले इस समागम में स्थानीय लोगों ने नवजीत सिंह को अपनी सभी समस्याएं बताईं। इस पर नवजीत सिंह ने इन लोगों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया। यहां मौजूद अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया।
जानकारी के मुताबिक लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित इस समागम में नवजीत सिंह ने लोगों की दिक्कतें सुनीं। इस अवसर पर इकट्ठे हुए लोगों की दलील थी कि यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बाहरी युवा हुड़दंग मचाते रहते हैं। लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदे हैं। लेकिन यहां रहना खतरे से खाली नहीं है। शाम को गेट से बाहर निकलने में भी डर लगता है। लोगों ने इलाके में पहले हो चुके विवादों का जिक्र भी उनसे किया। लोगों ने मांग रखी कि एक पीसीआर को यहां पर स्थायी तौर पर तैनात किया जाए। जिससे यहां हुड़दंग मचाने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पक्की व्यवस्था करने के आदेश दिए।
इस दौरान दूसरा मुद्दा उठा कि पूरब अपार्टमेंट्स में सुरक्षा दुरुस्त नहीं है। यहां पर सिक्योरिटी का जिम्मा संभाल रही कंपनी उचित तरीके से काम नहीं कर रही है। इस पर उन्होंने गमाडा के अधिकारियों से आग्रह किया कि सिक्योरिटी का ठेका नई कंपनी को दे दिया जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। इसके अलावा कई मरम्मत के काम अधूरे पड़े हुए हैं, उन्हें पूरा किया जाए। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यहां अधूरे पड़े सभी काम 15 जनवरी तक निपटाए जाएं। इस मौके पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव का मुद्दा भी उठा तो इस पर भी नवजीत सिंह ने एसडीएम मोहाली को उचित कार्रवाई के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नवजीत सिंह की ससुराल पूरब अपार्टमेंट्स में है और वह यहां मिलने पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही लोग इकट्ठे हो गए और एक साधा समागम करके उनका स्वागत कर सम्मानित किया। इस मौके पर गमाडा के सीए विपुल उज्जवल, एसडीएम हरबंस, ईओ, गमाडा के चीफ इंजीनियर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।