फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People fed up with the government started building the road themselves

Mohali News: सरकार से तंग आए लोगों ने खुद बनानी शुरू की सड़क

Sun, 11 May 2025 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
People fed up with the government started building the road themselves
सड़क बनाते स्थानीय लोग। संवाद 
मोहाली। लंबे समय से खस्ताहाल चल रही चप्पड़चिड़ी गांव की सड़क बार-बार मांग करने पर भी नहीं बनाई गई। इस कारण अब लोगों ने खुद ही गुरुद्वारा साहिब, फतेह मीनार और आगे से गुजरने वाली लिंक सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क की खस्ता हालत के कारण सरकार ने इसके सुधार और निर्माण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

अकाली दल हलका मोहाली के हलका इंचार्ज परविंदर सिंह सोहाना के नेतृत्व में क्षेत्र की संगतों, समाजसेवी संस्थाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सोहाना ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र सिख पंथ के महान सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर के महान इतिहास से जुड़ा हुआ है। जहां बाबा बंदा सिंह बहादुर ने वजीर खान को हराकर सिख साम्राज्य की आधारशिला रखी थी। चप्पड़चिड़ी फतेह मीनार इस इतिहास के पुनर्जीवित होने का एक अनूठा उदाहरण है।
विज्ञापन

मीनार तक जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो गई थी, कई बार सरकार के ध्यान में लाया गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं होने से इलाका निवासियों में रोष था। इसके बाद अब इलाका निवासियों के साथ मिलकर उनके द्वारा खुद ही सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अकाली नेता अजयपाल सिंह मिड्डू खेड़ा, गांव की सरपंच हरमनदीप कौर तथा समाजसेवी सिमरन सिंह हुंदल ने इस सड़क की मरम्मत के लिए विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed