{"_id":"6a4ac03c269ac60009029357","slug":"people-fall-ill-due-to-contaminated-water-in-baltana-mohali-news-c-71-1-mli1017-144326-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना में दूषित पानी से लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना में दूषित पानी से लोग बीमार
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पीने के पानी में बरसाती पानी मिलने से लोग परेशान हैं। कई घरों में दूषित पानी की आपूर्ति के कारण लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस पर रोष जताया।
बाद में प्रशासन ने फाॅल्ट का पता लगाकर उसे ठीक कर दिया है। बलटाना के गणेश विहार सहित कई इलाकों में लंबे समय से दूषित पानी आ रहा था। निवासियों ने बताया कि पानी में सीवरेज का मिश्रण होने का संदेह था। दीप्ति, अनुष्का, लक्ष्मी, सुनीता, रजनी, सरबजीत कौर, सुनीता पाठक, मधु बिष्ट, सोनू, चांदनी, नीलू और प्रीति ढिल्लों ने यह जानकारी दी। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य समस्या समझा।
जब कई लोग बीमार पड़ने लगे, तब पानी की जांच कराई गई। जांच में पानी दूषित पाया गया। लोगों ने प्रशासन से शिकायत की, लेकिन पहले कोई समाधान नहीं निकला। अब लोग पानी उबालकर पीने को मजबूर हैं।