फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People crossing the river risking their lives from the broken bridge of Kiratpur

Mohali News: कीरतपुर के टूटे पुल से जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे लोग

Sat, 05 Aug 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
People crossing the river risking their lives from the broken bridge of Kiratpur
पिंजौर। बीते दिनों नदी में पानी के तेज बहाव के चलते पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कीरतपुर के नजदीक नदी पर बना पुल टूट गया था। इससे इस मार्ग से आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंधी तरसेम सिंह सरपंच, बलविंदर सिंह खेड़ा आदि ने बताया कि उचित वैकल्पिक मार्ग न होने की वजह से लोग अपनी जान हथेली पर रखकर नदी के बीच से आवाजाही कर रहे हैं। अगर अचानक नदी में तेज बहाव से पानी आ जाए या फिर अन्य कोई हादसा हो जाए तो जानी नुकसान तक हो सकता है। लोगों ने कहा कि जब तक इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक स्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा नदी के बीच से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह और दोपहर को स्कूल में आवाजाही करने वाले बच्चे विशेषकर लड़कियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के लोग रस्सी के सहारे बच्चों सहित अन्य लोगों को नदी पार करवा रहे हैं ताकि कोई हादसा न हो जाए। अगर नदी में तेज बहाव से पानी आ जाए तो जानी नुकसान हो सकता है। इस रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। इसलिए इस मार्ग को युद्ध स्तर पर तैयार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब तक पुल सही नहीं होता, तब तक नदी के पानी को अन्य जगह से डायवर्ट कर देना चाहिए, ताकि इस टूटे पुल की ओर आ रहा पानी अन्य मार्ग से चला जाए। इससे जान जोखिम का खतरा कम हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पुल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed