फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People caught three youths who were robbing Activa and handed them over to the police.

Mohali News: एक्टिवा लूटते तीन युवकों को लोगों ने दबोचकर पुलिस को साैंपा

Sun, 19 Jan 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
People caught three youths who were robbing Activa and handed them over to the police.
लांडरां/बनूड़। गांव हुल्का से नडियाली को जाने वाली लिंक रोड पर शनिवार को सुबह करीब 9 बजे ऑटो सवार तीन युवकों ने एक एक्टिवा सवार को लूटने की कोशिश की। लेकिन जब एक्टिवा सवार चिल्लाया तो राहगीरों ने तीनों लुटेरों को दबोच लिया। इसके बाद बनूड़ पुलिस को सौंप दिया। किसान नेता तरलोचन सिंह नडियाली, खजान सिंह हुल्का सदस्य जिला परिषद, शेर सिंह, भूपिंदर सिंह, जगदीश सिंह, कुलवंत सिंह व अन्य ग्रीमीणों ने बताया कि बनूड़ निवासी जो नजदीक ही गांव खानपुर बांगर में डॉक्टर की दुकान है और आज सुबह जब वह गांव नडियाली से आया था। हुल्का लिंक रोड पर जाते समय गांव हुल्का के पास नशे में धुत्त लग रहे ऑटो सवार तीन युवकों ने एक्टिवा सवार को रोक लिया। उन्होंने बताया कि उनकी एक्टिवा कब्जे में लेने के बाद उन्होंने डॉक्टर से ऑटो में बैठने को कहा, लेकिन डॉक्टर चिल्लाने लगे। जिससे घटना स्थल के पास स्थित काॅलोनी में रहने वाले परिजन व अन्य राहगीर आ गए और तीनों युवकों को काबू करने के बाद उनको पुलिस के हवाले किया। लोगों ने बताया कि उन युवकों के पास से करीब एक दर्जन महंगे मोबाइल फोन, ऑटो में रखा लोहे का रॉड और नशीली गोलियां भी बरामद की गई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऑटो भी इन तीनों युवकों ने कहीं से चोरी किया है। जब इन तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया तो बनूड़ थाने की पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची पार्टी को उन्हें सौंप दिया गया। जुटे लोगों का कहना था कि समय पर लोगों के पहुंचने से डॉक्टर लूट से बच गया और आरोपी युवकों को इलाके के लोगों ने पकड़ लिया। इस मामले को लेकर जब जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बहादुर राम से संपर्क किया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि तीन युवकों को इलाके के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed