फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are troubled by unannounced power cuts in Nayagaon

Mohali News: नयागांव में लग रहे बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान

Thu, 22 May 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by unannounced power cuts in Nayagaon
नयागांव। इलाके में रात-दिन बार-बार अघोषित बिजली कट लगने से पड़ रही भीषण गर्मी में यहां के निवासियों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बार-बार बिजली कट लगने के कारण लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले ही वह नयागांव में दूसरी सड़क और पानी की समस्या से परेशान हैं, ऊपर से अब 24 घंटे निरंतर बिजली की सप्लाई देने का वायदा करने वाली सरकार खुद ही लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में करण चनालिया, मुकेश चनालिया, रवि बिष्ट, रवि कुमार, अजय चनालिया पंकज कुमार, राजू, अरविंदर, नरेश कुमार आदि ने बताया कि दो-तीन दिन से वार्ड नंबर 17, 16 में बिजली नहीं आ रही है और साथ के अन्य वार्डों में वार्ड नंबर-14 में भी बिजली का यहीं हाल है। इसी प्रकार से वार्ड नंबर-1 निवासी अतुल अरोडा ने बताया कि कुमाऊं कॉलोनी में भी 20 मई की रात से बिजली नहीं है और ऊपर से बिजली ट्रांसफार्मर के साथ लगी तार भी जल गई हैं। एसडीओ और जेई को फोन किया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। सिंघादेवी इलाके में भी लोग बिजली के कटों से परेशान हैं, परेशान लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन करते हैं तो वह फोन तक नहीं उठाते और ऊपर से बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल है, अब लोग कहां जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed