फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are troubled by the increasing illegal activities in Balongi village.

Mohali News: बलौंगी गांव में बढ़ रही गैर-कानूनी गतिविधियों से लोग परेशान

Sun, 11 Feb 2024 03:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the increasing illegal activities in Balongi village.
मोहाली। बलौंगी निवासियों ने गांव के विकास कार्यों और अन्य समस्याओं के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की। इस बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रीटा ने कहा कि गांव में लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं होने और सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अगर अपराध की बात करें तो बलौंगी में गुंडागर्दी का राज है, गांव में नशे की समस्या भी बहुत ज्यादा है। गांव के युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं और इन नशेड़ियों के बीच आए दिन झगड़े होते हैं। हालात यहां तक पहुंच जाते हैं कि कि युवा एक-दूसरे पर तलवारों और चाकुओं से हमला तक कर देते हैं। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेता विक्की ने कहा कि दुकानदारों ने सड़कों के किनारों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं, जिससे सड़कों पर जगह कम हो जाती है जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गर्मियों में पानी की समस्या काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद मोहाली विधायक कुलवंत सिंह ने इस समस्या के लिए नए पानी के ट्यूबवेल लगवाए थे, जिसके बाद पानी की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो गई है। सरकार 14 तारीख को आप सरकार आपके द्वार योजना के तहत शिविर लगा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सरपंच मक्खन सिंह, बलजीत सिंह विक्की, मनजीत सिंह, कुलविंदर कौर, संध्या, तारा, आशा देवी, अमरजीत कौर, कैलेश कौर, जसवीर कौर, रेखा और अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed