फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are risking their lives at illegal crossings on the Zirakpur-Chandigarh and Zirakpur-Kalka highways

Mohali News: जीरकपुर-चंडीगढ़ और जीरकपुर-कालका हाईवे पर बने अवैध कट पर लोग दांव पर लगा रहे जिंदगी

Wed, 24 Sep 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
People are risking their lives at illegal crossings on the Zirakpur-Chandigarh and Zirakpur-Kalka highways
जीरकपुर। जीरकपुर-चंडीगढ़ हाईवे पर होटल रमाडा के सामने और जीरकपुर-कालका हाईवे पर के-एरिया लाइट पॉइंट पर हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर लोगों ने अवैध रूप से कट बनाया है। यहां लोग अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर डिवाइडर क्रॉस करते देखे जा सकते हैं। लोगों के हित में यह समस्या पहले भी प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस डिवाइडर के बीचोंबीच गहरे गड्ढे खुदवा दिए थे ताकि कोई भी वाहन चालक इसे क्रॉस ना कर सके।
विज्ञापन

जीरकपुर-कालका हाईवे पर के-एरिया लाइट पॉइंट पर बने फ्लाईओवर पर चढ़ने से बिल्कुल पहले डिवाइडर के बीचोंबीच बनाया अवैध रास्ता हादसों का करण बन सकता है। इस रास्ते से दो पहिया वाहनों के अलावा ऑटो और कार भी निकालते देखे जा सकते हैं। इस तरीके से वाहनों के निकलने से यहां पर कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन



चंडीगढ़ रोड पर होटल रमाडा के सामने डिवाइडर के बीच मैंने अपने स्तर पर गहरे गड्ढे खुदवा दिए थे लेकिन फिर से लोग बार-बार यहां से अपना रास्ता बना लेते हैं। हम अपने स्तर पर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते रहते हैं जो के आगे भी जारी रहेगी। -इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



जीरकपुर चंडीगढ़ हाईवे का काम अभी पीडब्ल्यूडी के अधीन आता है। के-एरिया लाइट पॉइंट पर बने फ्लाईओवर का काम अभी प्रगति पर है। काम पूरा होने से पहले पहले इस सड़क के बीच वाले डिवाइडर को पूरी तरह से बंद करवा दिया जाएगा। - आसिम बांसल, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed