फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are angry at the poor condition of Baltana Nature Park

Mohali News: बलटाना नेचर पार्क की बदहाली पर भड़के लोग

Mon, 11 Aug 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
People are angry at the poor condition of Baltana Nature Park
जीरकपुर। बलटाना नेचर पार्क की दुर्दशा और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आज स्थानीय निवासियों ने भाजपा नेता संजीव खन्ना के सामने खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने बताया कि कई महीनों से पार्क में सफाई और रखरखाव का कोई प्रबंध नहीं है। झाड़ियों से पगडंडियां ढक चुकी हैं, कई जगह पगडंडी की ईंटें उखड़ चुकी हैं। बच्चों के झूले और फिटनेस उपकरण टूटे पड़े हैं, बेंच और शेड भी जर्जर हालत में हैं। पार्क में लाइटें बंद होने के कारण शाम को अंधेरा छा जाता है, इससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह भाजपा नेता मनोज गर्ग काला के नेतृत्व में पार्क कमेटी के प्रधान डीसी शर्मा, हरिओम गुप्ता, सुरेश वर्मा, सुनील सहगल, कुलदीप, दया किशन, लवली, सुनील अरोड़ा, नितिन गुप्ता, अनिल कुमार, जसकरण सिंह, गुरमेल, रिंकू, अमित, नरेंद्र, राजीव बंसल, बलजीत मेहरा, राजेश और दीक्षित सिंगला सहित कई लोगों ने बताया कि बार-बार नगर परिषद और प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर वे खुद आपस में पैसे इकट्ठा करके पार्क की घास कटवाने, सफाई करवाने और छोटे-मोटे मरम्मत कार्य करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बलटाना नेचर पार्क इलाके का एकमात्र बड़ा हरित स्थल है, जिसे बचाना और संवारना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed