{"_id":"56f94af04f1c1b327af002f0","slug":"pension-increased-in-file-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलों में बढ़ गई पेंशन, हकीकत में मिल रहे ढाई सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलों में बढ़ गई पेंशन, हकीकत में मिल रहे ढाई सौ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने कुछ समय पहले बुजुर्गों को दी जाने वाली बुढ़ापा व विधवा पेंशन ढाई सौ रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये कर दी है। लेकिन, अभी तक लोगों को पुरानी दरों पर पेंशन मिल रही है।
यह जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता बलविन्द्र सिंह कुंभड़ा ने दी। इस दौरान उन्होंने बैंकों की पास बुक्स भी दिखाई, जिसमें पुरानी एंट्री हुई थी। जिनमें वही पुरानी पेंशन की एंट्री की गई थी। इस मौके पर गांव कुंभड़ा के नसीब सिंह, अमर कौर, बुद्धू कौर, परमजीत कौर, सोमा देवी, नायब कौर, साधु सिंह, पाला राम, मास्टर गुरचरन सिंह, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह व हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें मार्च 2016 की पेंशन ढाई सौ रुपये प्रति महीना के हिसाब से ही दी गई है।
कुंभड़ा ने बतया कि कुछ दिन पहले गांव चप्पड़चिड़ी में हुए एक समारोह में मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पूरे पंजाब में बुजुर्गों व विधवाओं की पेंशन ढाई सौ रुपये से बढ़ा कर पांच सौ रुपये करने का एलान किया था। वहीं, स्कीम का शुभारंभ भी किया गया था। इसके बावजूद भी गांव कुंभड़ा के लोगों को पुरानी पेंशन ही मिल रही है। उन्होंने मुख्य मंत्री से मांग की कि अगर वह सही मायनों में बुजुर्गों व विधवाओं के हमदर्द हैं तो सिर्फ बयान देने की जगह जमीन पर काम करें। उन्होंने सरकार को संघर्ष की चेतावनी दी है।