फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pedestrian narrowly escapes fight between two bulls

Mohali News: दो सांडों की लड़ाई में बाल-बाल बचे राहगीर

Tue, 10 Oct 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian narrowly escapes fight between two bulls
नयागांव। इलाके में रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे दो सांड़ भिड़ गए। इस कारण नयागांव से पेक को जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लग गया। वहीं, आने-जाने वाले कई वाहनों को और पास की दुकानों को नुकसान पहुंचा है। एक बार तो वहां मौजूद लोगों की सांसें तब अटक गई थीं, जब सड़क पर सवारियों से भरे ऑटो में दोनों लड़ते-लड़ते सांड आ टकराए। मार्केट के प्रधान उमेश गुलयानी ने बताया कि गनीमत रही कि ऑटो पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा होने का डर था। घंटों की लड़ाई के बाद एक सांड ने दूसरे सांड को सड़क के किनारे चाय बिस्कुट की दुकान में धकेल दिया। इससे दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। मार्केट के प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद वाले इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि क्षेत्र की मंत्री अनमोल गगन मान ने अधिकारियों को आदेश जारी कर रखे हैं कि संरक्षित पशुओं को गोशाला पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed