{"_id":"66d268fbbb53c69913026927","slug":"patient-stole-biometric-machine-from-civil-hospital-mohali-news-c-71-1-mli1005-118803-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिविल अस्पताल से बायोमैट्रिक मशीन चोरी कर ले गया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिविल अस्पताल से बायोमैट्रिक मशीन चोरी कर ले गया मरीज
Sat, 31 Aug 2024 06:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में वीरवार को इमरजेंसी में जांच कराने आया एक मरीज डॉक्टर की अटेंडेंस लेने वाली बायोमैट्रिक मशीन चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस पर अस्पताल अधिकारी ने फेज-6 चौकी में चोरी की शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी में पता लगा है कि वीरवार को शाम करीब चार बजे इमरजेंसी में एक मरीज अपनी जांच कराने आया था। जांच कराने के बाद वह ओपीडी की तरफ चला गया, वहां किसी को न पाकर उसने एसएमओ ऑफिस के सामने लगी बायोमेट्रिक मशीन उतारने की कोशिश की। पहले वह मशीन के नट खोलने लगा, जब नट नहीं खुले तो उसने झटके से मशीन को उतार दिया। वहीं जब शनिवार सुबह सभी डॉक्टर अपनी अटेंडेंस लगाने के लिए आए, तो मशीन न होने की खबर एसएमओ एचएस चीमा को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में खिलाफ शिकायत दी।