फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Participants from 14 countries took part in the training programme of NIPER

Mohali News: नाइपर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 14 देशों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Sat, 27 Sep 2025 11:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Participants from 14 countries took part in the training programme of NIPER
मोहाली। राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर) द्वारा आयोजित ‘फार्मास्यूटिकल जीएमपी ऑडिट्स और सेल्फ-इंस्पेक्शन’ विषय पर दो सप्ताह के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के आईटेक कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पाठ्यक्रम में 14 देशों के 22 प्रतिभागियों ने फार्मा उद्योग में गुणवत्ता आश्वासन और निरीक्षण के गुर सीखे।
विज्ञापन

नाइपर के निदेशक प्रोफेसर दुलाल पांडा ने बताया कि संस्थान जनवरी, 2026 से रेगुलेटरी अफेयर्स में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जो इस क्षेत्र में पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव विंग कमांडर पीजेपी सिंह वड़ैच ने संस्थान के सभी विभागों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। अंत में सभी 22 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed